बेंगलुरु(आरएनएस)। बेंगलुरु में एक महिला के साथ सरेराह छेडख़ानी और लूटपाट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, वारदात उस समय हुई जब महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ घर के पास टहल रही थी। एक अज्ञात व्यक्ति ने न केवल महिला के साथ छेड़छाड़ की, बल्कि हाथापाई के दौरान उसका कीमती मोबाइल फोन भी छीनकर फरार हो गया।
महिला की ओर से दर्ज करवाई गई एफआईआर के अनुसार, यह घटना 7 नवंबर की रात लगभग 10:30 बजे की है।
पीडि़ता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह अपने पालतू कुत्ते के साथ टहल रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया। पहले उसने महिला से पूछा किक्या वह उसके कुत्ते को छू सकता है? और इसी बहाने वह महिला से बातें करने लगा।
जब महिला ने असहज महसूस किया और वहां से जाने की कोशिश की, तो उस व्यक्ति ने कथित तौर पर अचानक उसे अनुचित तरीके से छुआ।
महिला ने बताया कि उसने तुरंत आरोपी को धक्का दिया, लेकिन उस शख्स ने दोबारा उस पर हमला करने की कोशिश की। इस पर महिला ने आत्मरक्षा में उसके सिर पर वार किया।
इस झड़प के दौरान, महिला का गूगल पिक्सेल 7 प्रो फोन ज़मीन पर गिर गया। जैसे ही महिला ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया, हमलावर ने कथित तौर पर जमीन पर गिरा हुआ फ़ोन छीन लिया और मौके से भाग गया।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात संदिग्ध की तलाश कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।








