Join Us

44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में लगा एलआईसी का स्टाल
मुंबई ,16 नवंबर। 14 नवम्बर 2025 को 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में एलआईसी के स्टॉल का उद्घाटन जे.पी.एम.बजाज, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर क्षेत्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर एलआईसी के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
14 दिनों की अवधि में चलने वाले इस मेले में निगम की विभिन्न योजनाओं तथा एजेंट के रूप में भर्ती के लिए उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी दी जाएगी। एलआईसी की ई-सेवाओं एवं अन्य ऑनलाइन सेवाओं के बारे में भी जानकारी साझा की जाएगी। एलआईसी ने कार्यालय को पेपरलेस बनाने की दिशा में भी आगे कदम बढ़ाए हैं। बदलते परिवेश में निगम ने विभिन्न साधनों को अपनाकर पॉलिसी सर्विसिंग को और अधिक आसान एवं सुलभ बना दिया है। पॉलिसीधारक विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से प्रीमियम जमा कर सकते हैं। ग्राहक अपनी पॉलिसियों से संबंधित जानकारी एलआईसी की वेबसाइट 222.द्यद्बष्द्बठ्ठस्रद्बड्ड.द्बठ्ठ पर जाकर वर्चुअल असिस्टेंट ‘एलआईसी मित्र’ के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा वे 022-68276827 नंबर पर डायल करके आईवीआरएस के माध्यम से भी यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सभी पॉलिसीधारक एलआईसी के व्हाट्सएप नंबर 8976862090 पर भी अपनी पॉलिसियों से संबंधित सूचनाएँ और सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं।
इस वर्ष एलआईसी अपना 69वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। देश की प्रमुख वित्तीय संस्थाओं में से एक होने के नाते, इसने बड़ी संख्या में लोगों की बीमा आवश्यकताओं को पूरा किया है। एलआईसी ने बीमायोग्य जनसंख्या की बदलती प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर नवीन उत्पाद बाजार में प्रस्तुत किए हैं। बीमा के साथ-साथ, एलआईसी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का भी निर्वहन एलआईसी गोल्डन जुबली फाउंडेशन के माध्यम से करता है, जो शिक्षा, चिकित्सा और अन्य सामाजिक सेवाओं में योगदान देता है। एलआईसी राष्ट्र-निर्माण परियोजनाओं में भी महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है।
एलआईसी का ध्येय वाक्य ‘योगक्षेमं वहाम्यहम्’ (श्रीमद भगवद गीता से), जिसका अर्थ है ‘आपका कल्याण हमारी जिम्मेदारी है’, निगम के उद्देश्य को पूर्णत: अभिव्यक्त करता है।

Previous articleदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार के बाद ऐसी है डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका
Next articleमहाकाल की नगरी अब उभर रही है ग्रीन एनर्जी हब के रूप में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव