सीहोर। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की दीदीयों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए एक बगिया मां के नाम परियोजना में फलदार पौधरोपण शुरू कर दिया है सीहोर जिले के हर विकासखंड में 100 दीदीयों का चयन किया गया है, जिसमें जिले में 500 दीदीयां करीब 450 एकड़ में फलदार पौधे रोप रही है. जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत् रही है माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वकांछी परियोजना 15 अगस्त 2025 को एक बगिया मां के नाम से शुरू की गई है, इसमें हर विकासखंड से 100 महिलाओं को फलदार पौधारोपण के लिए चयन किया गया है. यहां सीहोर जिले में पांच विकासखंड में आधा से एक एकड में दीदीयां पौधारोपण कर रही है इसके लिए सरकार के द्वारा डेढ़ से तीन लाख तक की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है, जिसमें पौधों का रखरखाव तार फेंसिंग की जा सके और मनरेगा से पौधरोपण किया जा रहा है।
————————
सिपरी सॉफ्टवेयर से किया हितग्राहियों का चयन
समूह की दीदीयों को हितग्राही के रूप में चयन करने के लिए कृषि सखियों के द्वारा सिपरी मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग किया गया, सिपरी सॉफ्टवेयर के माध्यम से हितग्राही की भूमि का परीक्षण किया गया पौधारोपण के लिए अनुकूल जलवायु पौधे के लिए उपयुक्त जमीन समेत अन्य जानकारी सिपरी एप के माध्यम से पता की गई, उपयोगी जमीन पाये जाने पर हितग्राही का चयन हुआ, सीहोर जिले में कृषि सखियां द्वारा हितग्राहियों का तकनीकी मार्गदर्शन कर रही है, योजना के क्रियान्वयन के दौरान कृषि सखियों द्वारा विभिन्न ग्रामों की बगियाओं को एक क्लस्टर के रूप में भी विकसित किया जाएगा।
————————-
फलदार पौधों से बढ़ेगी आय, आर्थिक रूप से सशक्त होंगी दीदीयां
हितग्राहियों को तीन साल तक एक बगिया मां के नाम की देखभाल और सुरक्षा के बाद फल मिलने लगेगा, इन फलों को बाजार में विक्रय कर दीदीयां आर्थिक रूप से सशक्त होगी, एक बगिया से सालाना 70 से 80 हजार रूपये की आय दीदीया प्राप्त कर सकेंगे, जिसमे आर्थिक समृद्धि आएगी इसके अलावा मनरेगा के माध्यम से पौधों के रोपण और उसके रखरखाव में श्रम दिया जाएगा, साथ ही कृषि रसरणीयी द्वारा तकनिकी सहयोग भी दीदीयों का दिया जाएगा, जिसे कृषि सरीया पारिश्रमिक भी प्राप्त होगा जिससे भी रोजगार मिलेगा।
————-
शुरू किया गया पौधारोपण
हितग्राही चयन के बाद जिला पंचायत सीईओ की मौजूदगी में पौधारोपण का कार्य शुरू किया, सीहोर विकासखंड में लगभग 60 हितग्राहियों के यहां पोधरोपण कार्य पूर्ण हुआ। साथ ही कृषि सखियों द्वारा एक बगिया मां के नाम योजना के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों को क्लस्टर के रूप में भी स्थापित करने की तैयारी भी की जा रही है।








