सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, सीहोर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, सीहोर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने अपने भाई पृथ्वीराज सिंह अरोरा के दुखद निधन एवं दिल्ली बम विस्फोट में मारे गए लोगों के शोक में अपना जन्मदिन नहीं मनाया। जन्मदिन के अवसर पर वे मोबाइल पर ही बधाइयां लेते रहें। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के मंत्री करण सिंह वर्मा, कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी सहित अन्य मंत्रियों, सीहोर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित कई स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उन्हें मोबाइल पर जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया पर भी दिनभर श्री अरोरा को बधाइयां आती रही। श्री अरोरा ने जन्मदिन पर बधाई देने वाले सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि 13 नवंबर को भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा का जन्मदिन आता है। इस दिन सीहोर नगर सहित सीहोर विधानसभा क्षेत्र में उनके समर्थक, प्रशंसक, कार्यकर्ता, मित्र मंडल धूमधाम से जन्मदिन मनाते हैं। जगह – जगह स्वागत, सत्कार होता है। लेकिन इस बार उन्होंने जन्मदिन नहीं मनाया।








