बाक्सिंग कोच आनंद ने गोल्ड के साथ दो सिल्वर हासिल किए

Join Us

सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर बाक्सिंग कोच आनंद पंसोरिया यहां पर आने वाले खिलाड़ियों खेल की बारीकियों के अलावा एक अच्छे खिलाड़ी है। उन्होंने मास्टर गेम्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के तत्वाधान में उज्जैन में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में तीन पदक हासिल किए। इसमें एक गोल्ड और दो सिल्वर है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आनंद ने पावर लिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, एथेलिटिक्स 100 मीटर दौड़ में सिल्वर के अलावा आर्म रेसलिंग में सिल्वर हासिल किया है। विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अधिकारी रुबिका धीमान, फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया, मनोज दीक्षित मामा, अन्नू चौहान, आनंद उपाध्याय, दीपक गुरुवानी, अरुण राठौर, धर्मेन्द्र माहेश्वरी, आयुष गुप्ता आदि ने बधाई दी।

Previous articleरोटरी राइडर्स ने निकाली बाइक रैली, एनवायरनमेंट, हेल्थ और पोलिया मुक्त अभियान के तहत कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा
Next articleभैरव चालीसा का पाठ किया, मंदिर के सेवकों और विप्रजानों का सम्मान