नोएडा(आरएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने आपात बैठक बुलाकर स्थिति की समीक्षा की और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए तत्काल प्रभाव से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के स्टेज-III को लागू करने का निर्णय लिया। स्टेज-III तभी लागू किया जाता है जब वायु गुणवत्ता सीवियर श्रेणी में दर्ज होती है और हाल के 24 घंटों में दिल्ली का एक्यूआई इसी स्तर तक पहुंच गया है। आयोग के अनुसार, 10 नवंबर को दिल्ली का औसत एक्यूआई 362 रहा था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है, लेकिन 11 नवंबर की सुबह 9 बजे तक एक्यूआई 425 तक पहुंच गया, जो सीधे ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इसके पीछे कम हवा, स्थिर वातावरण और प्रतिकूल मौसम स्थितियों को मुख्य कारण बताया गया है। मौसम विभाग (आईएमडी) और आईआईटीएम के पूर्वानुमानों में भी हवा की रफ्तार धीमी रहने की संभावना जताई गई है, जिससे प्रदूषकों का निचले वातावरण में जमाव बढ़ रहा है। इसके बाद, ग्रेप की सब-कमेटी ने निर्णय लिया कि स्टेज-ढ्ढ और स्टेज-III के साथ-साथ अब स्टेज-III की सभी पाबंदियां तुरंत लागू होंगी इसका अर्थ है कि निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर सख्त रोक, मिट्टी उड़ाने वाली साइटों पर तुरंत काम बंद, ईंट भ_ों, स्टोन क्रशर्स और हॉट मिक्स प्लांट्स की तात्कालिक बंदी, और प्रदूषण फैलाने वाले औद्योगिक कार्यों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सडक़ किनारे धूल नियंत्रण अभियान को तेज किया जाएगा। ट्रकों और भारी वाहनों की एंट्री पर भी प्रतिबंध लागू होगा, सिवाय आवश्यक सेवाओं के। सीएक्यूएम ने सभी संबंधित एजेंसियों को कड़ी निगरानी रखने, बढ़ी हुई गश्ती व्यवस्था और उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।








