सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर शहर के प्रतिभाशाली क्रिकेटर पार्थ अग्रवाल का भोपाल डिवीजन अंडर-14 टीम के लिए चयन किया गया। छतरपुर में होने जा रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शहर का नाम रोशन करेंगे। मात्र आठ साल की आयु में बल्लेबाजी के साथ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले पार्थ राकेश अग्रवाल आईईएस विद्यालय में आठवी कक्षा में अध्ययनरत है और बीएसआई मैदान पर एकलव्य अकादमी में अभ्यास करते है। पार्थ के चयन पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय, सचिव अतुल तिवारी, वीरु वर्मा, मनोज दीक्षित मामा, वरुण शर्मा, कोच अतुल कुशवाहा, चेतन मेवाड़ा, नागेन्द्र व्यास, कमलेश पारोचे और मदन कुशवाहा आदि ने बधाई दी।








