बीएसआई मैदान पर जा खेला जाएगा विदिशा और भोपाल ए के मध्य फाइनल

Join Us

भोपाल ए की ओर से प्रकाश ने 78 रन और आर्यवीर ने खेली 51 रन की विस्फोटक पारी
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में बीडीसीए और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से खेली जा रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को भोपाल ए और भोपाल बी के मध्य मैच खेला गया। इस मैच में भोपाल ए ने भोपाल बी को 59 रन से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में भोपाल ए के विस्फोटक बल्लेबाज प्रकाश ने 78 रन और आर्यवीर ने 51 रन बनाए थे।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सुबह पहले बल्लेबाजी करने उतरी भोपाल ए ने निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट खोकर 174 रन बनाए थे। इसमें प्रकाश ने 78 रन और आर्यवीर ने 51 रन की पारी खेली। वहीं भोपाल बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अराव ने दो विकेट, विराज ने एक विकेट हासिल किया। इधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोपाल बी की पूरी टीम 34 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। इसमें नीर यादव ने 30 रन बनाए, इसके अलावा भोपाल ए की ओर से गेंदबाजी करते हुए वेदांत ने तीन विकेट और लक्ष्य ने दो विकेट हासिल किए।
मंगलवार को भोपाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धु्रव नारायण सिंह, सीहोर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय, बीडीसीए सचिव शांतिकुमार जैन, सीहोर के सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा आदि द्वारा फाइनल टीम के खिलाड़ियों से भेंट कर उत्साहवर्धन किया जाएगा।

Previous articleसिद्दीकगंज में पहली बार आयोजित हुआ पत्रकार मिलन और सम्मान समारोह
Next articleआईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा छात्रों के लिए प्रकृति की सैर और प्रिंटिंग गतिविधि