नई दिल्ली ,10 नवंबर। सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते मामूली बदलाव देखा गया है, जिससे कीमतें एक सीमित दायरे में बनी हुई हैं। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,20,100 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जो कि पिछले हफ्ते इसी दिन 1,20,770 रुपए प्रति 10 ग्राम था। यह दिखाता है कि सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते के दौरान 670 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी हुई है।








