अमेरिका और जॉर्जिया से दो कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का भानु राणा होगा भारत प्रत्यर्पित

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत की सुरक्षा एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर भानु राणा को अमेरिका से और कुख्यात अपराधी वेंकटेश गर्ग को जॉर्जिया से गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर हत्या, लूट, फिरौती और संगठित अपराध से जुड़े कई गंभीर आरोप हैं।
सूत्रों के अनुसार, भानु राणा लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है और विदेश से गैंग के संचालन में अहम भूमिका निभा रहा था। माना जा रहा है कि उसने भारत में कई फिरौती और रंगदारी के मामलों में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में काम किया। अमेरिका की एजेंसियों के सहयोग से उसे हिरासत में लिया गया है और जल्द ही भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा। वहीं, वेंकटेश गर्ग को जॉर्जिया में स्थानीय पुलिस ने पकड़ा है। वह कई राज्यों में वांछित था और नकली दस्तावेजों के सहारे विदेश में छिपा हुआ था। जांच एजेंसियों का कहना है कि दोनों अपराधी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा हैं, जो भारत में संगठित अपराधों को विदेश से संचालित करते हैं। एनआईए (हृढ्ढ्र) और इंटरपोल इस मामले में मिलकर काम कर रहे हैं। एजेंसियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका था। भारत सरकार ने इन दोनों के प्रत्यर्पण के लिए औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।विशेषज्ञों का मानना है कि यह कार्रवाई भारत के लिए संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता साबित होगी।
इससे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर भी लगाम लगने की उम्मीद है।

 

Previous articleदिल्ली की हवा बनी जहर , एक्यूआई 400 पार, ‘रेड जोन’ में पहुंची राजधानी
Next articleदीपिका पादुकोण : जिस आवाज का कभी उड़ता था मजाक, अब उसी से रचा इतिहास, मेटा एआई ने दी वैश्विक पहचान