जगन्नाथ मंदिर में जासूसी की कोशिश! हिडन कैमरा के साथ भरत हिरासत में

Join Us

भुवनेश्वर (ए.)। पुरी जगन्नाथ मंदिर में फिर हिडन कैमरा के साथ श्रद्धालु को पकड़ा है। पुलिस को शक है कि वह जासूसी के मकसद से यहां आया था। श्रद्धालु का नाम भरत पांड्या है जो गुजरात का रहने वाला है। भरत पांड्या को जगमोहन मंडप के पास से जगन्नाथ टेंपल पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ा और उसे हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक भरत अपने चश्मे में हिडन कैमरा लगाकर मंदिर में प्रवेश कर रहा था, जिसे जगमोहन मंडप के पास जगन्नाथ टेंपल पुलिस ने दबोच लिया। टेंपल पुलिस ने भरत पांड्या को सिंहद्वार थाना पुलिस को सौंप दिया और अब सिंहद्वार थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Previous articleएयर इंडिया क्रैश पर सुको ने बुजुर्ग पिता से कहा- खुद पर बोझ मत रखिए, पायलट की कोई गलती नहीं
Next articleकटरीना कैफ और विकी कौशल बने पेरेंट्स, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म