ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर किया गया 516 बच्चों का टीकाकरण

Join Us

सीहोर/स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के तहत जिलेभर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। जिले में 07 नवंबर को आयोजित शिविरों में शून्य से एक वर्ष की आयु के 360 बच्चों तथा एक वर्ष से अधिक आयु के 156 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 56 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत शिविर लगाकर बच्चों के टीकाकरण के साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है।

Previous articleशिक्षा किसी भी समुदाय के विकास की नींव होती है। शिक्षा के स्तर को बढ़ाकर समुदाय सशक्त हो सकता है-नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह पटेल
Next article“भावान्तर योजना” में सोयाबीन का प्रति क्विंटल मॉडल रेट 4,000 रुपए से अधिक तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव