आज खेला जाएगा राजगढ़ और भोपाल के मध्य मुकाबला

Join Us

बीएसआई मैदान पर विदिशा ने सीहोर को पांच विकेट से हराया
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर भोपाल क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से  खेली जा रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को विदिशा टीम ने सीहोर को पांच विकेट से हराया। इस प्रतियोगिता में विदिशा की ओर से मृत्युंजय भट् ने 40 रन की शानदार पारी खेली। मैच के अंत में एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी-वीरु वर्मा सहित अन्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सुबह टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीहोर की टीम 38.5 ओवर में 109 रन पर सिमट गई। इसमें भविष्य त्यागी-दिव्यांश गुर्जर ने 17-17 रन बनाए, वंश आहुजा ने 16 रन की पारी खेली। इधर विदिशा की ओर से राजवीर धाकड़ ने तीन विकेट, देव-कार्तिक ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदिशा टीम ने 36.1 ओवर में विजय लक्ष्य हासिल किया और पांच विकेट से जीत लिया। इसमें मृत्युंजय ने 40 रन और देव बघेल ने 19 रन की पारी खेली। सीहोर की ओर से नैतिक ने दो विकेट, अंश-आनंद ने एक-एक विकेट हासिल किया। शनिवार की सुबह नौ बजे राजगढ़-भोपाल के मध्य मुकाबला खेला जाएगा।

Previous articleअनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के विकास और कल्याण के लिए राज्य सरकार कर रही है निरंतर कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleशिक्षा किसी भी समुदाय के विकास की नींव होती है। शिक्षा के स्तर को बढ़ाकर समुदाय सशक्त हो सकता है-नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह पटेल