पति को छोड़ा, प्रेमी के पीछे बिहार से सूरत पहुंची, शादी का दबाव बनाया तो कर दी हत्या; लाश ट्रॉली बैग में भरकर गड्ढे में दबाई

Join Us

सूरत ,(आरएनएस)। सोशल मीडिया पर हुए प्यार का एक बेहद खौफनाक अंत सामने आया है। 22 साल की एक महिला (काजल) का अपने पति से रिश्ता ठीक नहीं था, इसी बीच उसकी मुलाकात एक दूसरे लडक़े से हुई। वह उसे इस कदर पसंद करने लगी कि उसके पीछे बिहार से दिल्ली और फिर गुजरात के सूरत तक पहुंच गई।लेकिन इस प्रेम कहानी का अंत इतना खौफनाक होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। काजल की लाश एक ट्रैवल बैग में बंद करके गड्ढे में दबा दी गई। आरोप है कि जिस प्रेमी को पाने के लिए वह बिहार से गुजरात तक गई, उसी ने शादी के दबाव से तंग आकर उसकी हत्या कर दी और फिर उसके दो साल के बेटे को लेकर भाग गया।सूरत पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी रवि शर्मा (27) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को सूरत से करीब 50 किलोमीटर दूर कोसांबा-तरसादी रोड पर एक रेलवे ओवरब्रिज के पास गड्ढे से एक ट्रॉली बैग बरामद किया, जिसमें काजल की लाश थी।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रवि, काजल के बेटे को लेकर फरार हो गया था। सूरत पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए रवि को गिरफ्तार करने के साथ ही काजल के बेटे को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है।पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला कि काजल और रवि की मुलाकात करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। मुजफ्फरपुर के भटोलिया का रहने वाला रवि शर्मा उस वक्त दिल्ली के एक होटल में काम करता था। काजल भी मुजफ्फरपुर के ही एक गांव की रहने वाली थी। वह शादीशुदा थी और उसका एक बच्चा भी था, लेकिन पति से अलगाव की वजह से वह रवि के साथ रहना चाहती थी।पुलिस के मुताबिक, काजल अपने एक साल के बेटे को लेकर दिल्ली चली गई और वहां रवि पर शादी का दबाव बनाने लगी। लेकिन रवि शादी नहीं करना चाहता था, जिस वजह से दोनों में अक्सर झगड़ा होता था।कुछ महीने पहले, रवि चुपचाप काजल को बिना बताए गुजरात चला गया और वहीं काम करने लगा। उसने काजल से संपर्क तोड़ दिया और उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया।रवि जिस दोस्त के सहारे गुजरात पहुंचा था, काजल ने उससे संपर्क करके किसी तरह रवि का पता लगा लिया।

Previous articleबिहार सरकार को ब्यूरोक्रेट्स के साथ केंद्र की भाजपा सरकार चला रही है : राहुल गांधी
Next articleअनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के विकास और कल्याण के लिए राज्य सरकार कर रही है निरंतर कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव