मेष राशि: मेष राशि वालों आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपको अपने करियर में गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आज आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिलाएगा। आज अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको टहलना चाहिए। साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए। आज अपना ध्यान आध्यात्मिक पुस्तकें पढऩे पर लगा सकते हैं।
वृष राशि: वृष राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो आज का दिन आपकी आशाओं को पूरा करेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं और अच्छे मौसम का लुफ्त भी उठायेंगे। आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आपके अंदर पॉजिटीविटी बनी रहेगी, जिससे आपका मन काम करने में लगा रहेगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाएँ बनी रहेंगी।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। इस राशि के लोगों का आज जीवनसाथी के साथ उनके रिश्ते मधुर बनेंगे। साथ ही आज रात को डिनर के लिए किसी अच्छे रेस्टॉरेंट में भी जायेंगे। आज किसी काम में भाई-बहन से आपको पूरा सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। आज कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आयेंगे। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होगी। आपके लिए धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। मास इन मीडिया कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए खास अवसर मिलने की संभावना है।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। आज यात्रा के कारण आप थोडा थकान महसूस कर सकते हैं लेकिन शाम तक अच्छा महसूस करेंगे। आज लवमेट के साथ लॉग ड्राइव पर जा सकते हैं। इससे आपके रिश्तों के बीच मिठास आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम में परिवर्तन की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, वे लोग आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते हैं और वहाँ आपकी बातों पर सबका ध्यान भी केंद्रित होगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के जो लोग कपड़े का व्यापार करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज आपको बुजुर्गों का प्रेम और आशीर्वाद मिलेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज बाहरी यात्राओं का दौर रहेगा और यह यात्रा सुखद भी रहेगी। आज अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। आज घर में सुखद वातावरण रहेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिज़ल्ट मिलेंगे।
तुला राशि: तुला राशि वालों आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। आज के दिन किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक स्थिति में लाभ करा सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते थोड़े दिन के लिए अटक सकती है। बस आपको धैर्य से काम लेने की जरुरत है। आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे। जिससे आपकी सेहत फिट एंड फाइन रहेगी। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन परिवार वालों के साथ गुजरेगा। इस राशि के छात्रों को आज परीक्षा में बहुत अच्छे अंक प्राप्त होंगे। आज दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करने की संभावना बन रही है। आज व्यापारिक यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। आज बच्चों से संबंधित चिंता दूर होगी। आज धर्म के प्रति आपकी विशेष रुचि रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज राह चलते किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह विवाद से बचें।
धनु राशि: धनु राशि वालों आज आपके व्यवहार से दूसरे लोग प्रसन्न रहेंगे। आज दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। आज परिवार के साथ हंसी ख़ुशी के पल बितायेंगे। आज वैवाहिक जीवन में समरसता बढ़ेगी। आज घरेलू उत्तरदायित्व बखूबी निभायेंगे। आज मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। आज घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा भी बनेगी। आज आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में ख़ुशी का भाव बना रहेगा।
मकर राशि: मकर राशि वालों आज ऑफिस में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। उनका पढ़ाई में मन लगेगा। अगर आज आप अपनी घरेलू जि़म्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं, जो आपके साथ रहते हैं। बेहतर होगा जि़म्मेदारियों को नजर अंदाज न करें। आज आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है।
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों आज आपका रुझान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। आज आप किसी धार्मिक पंडाल में जाने की योजना बनाएंगे। आज रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर से तरोताजा करने का दिन है। आज परिवार और मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज विवाहित लोग अपने जीवनसाथी को खुश करने का प्लान जरूर बनायेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। आज व्यावसायिक कार्यप्रणाली में किसी भी तरह की बेहतरी की उम्मीद ना करें। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने तथा आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है।
मीन राशि: मीन राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बना के रखें। किसी के मामले में न पड़ें। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ प्रेम बढ़ेगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बड़ी खुशखबरी मिलेगी। नए काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे।






