हर क्षेत्र में विकास की रौशनी, हर हाथ में अवसर का भरोसा

Join Us

भोपाल,(निप्र) । मध्यप्रदेश आज उस नई यात्रा पर है, जहाँ विकास अब कुछ शहरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गाँव-गाँव, हर अंचल तक पहुँचने लगा है। यह वही परिवर्तन है, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने विजऩ और संकल्प से साकार किया है। उनका मानना है कि विकास तभी सच्चा होता है, जब उसका लाभ हर क्षेत्र और हर नागरिक तक पहुँचे। इसी सोच ने राज्य को एक नई दिशा दी है जहाँ औद्योगिक प्रगति केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुकी है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में शुरू हुई यह यात्रा विकसित मध्यप्रदेश 2047 के विजऩ पर आधारित है — एक ऐसा विजऩ, जो उद्योग, निवेश और रोजगार को एक सूत्र में जोड़ता है। राज्य सरकार ने इस दिशा में जो कदम उठाए हैं, उन्होंने मध्यप्रदेश को निवेश, नवाचार और अवसरों का नया केंद्र बना दिया है। कभी औद्योगिक गतिविधियाँ केवल इंदौर और भोपाल जैसे शहरों तक सीमित थीं। लेकिन मुख्यमंत्री की सोच ने इस सीमितता को तोड़ दिया। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव्स आयोजित किए गए, जिन्होंने निवेश को स्थानीय पहचान से जोड़ा। रीवा का “वाइब्रेंट विंध्य,” सागर का “बुंदेलखंड ऑन द रोड टू प्रोग्रेस” और जबलपुर का “कॉनफ्लुएंस ऑफ इंडस्ट्रीज”, ये सभी आयोजन सिर्फ सम्मेलन नहीं रहे, बल्कि उन्होंने यह संदेश दिया कि हर क्षेत्र अब उद्योग और निवेश की दिशा में आगे बढऩे को तैयार है। इन आयोजनों ने यह सिद्ध किया कि औद्योगिक विकास तभी सार्थक है जब वह स्थानीय लोगों की भागीदारी और क्षेत्रीय पहचान के साथ जुड़ा हो। यही वजह है कि आज निवेश के अवसर केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राज्य के नए औद्योगिक मानचित्र में हर अंचल की अपनी पहचान बन रही है।

 

Previous articleप्रधानमंत्री श्री मोदी की मौजूदगी में भोपाल की बेटियों ने दी बैंड की प्रस्तुति
Next articleभोपाल मण्डल परिक्षेत्र के सांसदगणों के साथ महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न