कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े ने कि आरएसएस पर बैन लगाने की मांग… .सरदार पटेल की यही इच्छा

Join Us

नई दिल्ली, (ए.)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस की आलोचना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया। कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर बैन लगा देना चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ये मेरा विचार है और मैं खुलकर बोलूंगा कि आरएसएस पर बैन लगाना चाहिए। अगर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सरदार पटेल के विचारों का सम्मान करते हैं, तब ऐसा करें। देश में भाजपा-संघ के कारण कानून-व्यवस्था में परेशानी हो रही हैं।कांग्रेस अध्यक्ष ने 18 जुलाई 1948 को तत्कालीन गृह मंत्री पटेल के एक खत का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को कहा था कि संघ ने ऐसा माहौल बनाया जिससे महात्मा गांधी की हत्या हुई। दरअसल, एक पत्रकार ने कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े से पूछा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सरदार पटेल ने उस विचारधारा पर बैन लगाया, जिससे भाजपा निकली। अब फिर से एक लौह पुरुष की जरूरत है, जो उस विचारधारा पर प्रतिबंध लगाए। क्या आरएसएस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए? इस सवाल पर खडग़े ने जवाब दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े ने कहा कि उन्होंने (भाजपा) देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पटेल के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की, जबकि उनके बीच अच्छे संबंध थे। दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते थे। नेहरू ने भारत की एकता को आकार देने के लिए पटेल की सराहना की और पटेल ने नेहरू को देश के लिए आदर्श बताया था।
दरअसल खडग़े की यह टिप्पणी पीएम मोदी के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि पटेल पूरे कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन पीएम नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया। मोदी ने गुजरात में सरदार पटेल की जयंती पर यह टिप्पणी की।

Previous articleझूलेलाल जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग
Next articleकिसान आंदोलन को लेकर महाराष्ट्र सरकार एक्शन मोड में