क्लब के स्विमिंग पूल में डूबने से साढ़े 3 साल के बच्चे की मौत, मां के साथ तैरने आया था, अचानक

Join Us

वसई (आरएनएस)। महाराष्ट्र में वसई पश्चिम के यशवंतनगर इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। अमेय क्लब के स्विमिंग पूल में डूबने से साढ़े तीन साल के ध्रुव बिष्ट नामक मासूम बच्चे की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ध्रुव अपनी मां के साथ स्विमिंग पूल में आया था। तैरते समय अचानक पानी उसके नाक और मुंह में चला गया, जिससे वह घबराकर डूबने लगा। पूल पर मौजूद गार्ड ने उसे तुरंत बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्चे की हालत बिगड़ चुकी थी। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है और क्लब प्रबंधन व पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि पूल क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और लाइफगार्ड मौजूद थे या नहीं। बच्चे की असामयिक मृत्यु से स्थानीय नागरिकों में रोष और दुख व्याप्त है। इस घटना ने एक बार फिर स्विमिंग पूल जैसी जगहों पर उचित सुरक्षा उपाय और छोटे बच्चों पर लगातार नजर रखने के महत्व को उजागर किया है।

Previous articleबिहार विधानसभा चुनाव के बीच बड़ी वारदात, एएसआई की गला रेतकर हत्या; इस हालत में मिला शव
Next articleराबड़ी देवी का एनडीए पर तंज, कहा- 20 साल में विकास हुआ तो रैलियों की क्या जरूरत है?