एसआईआर प्रक्रिया में बीएलए की महत्वपूर्ण भूमिका-ललित सेन
सीहोर। प्रदेश कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार गुरुवार को डॉ.बाबा साहेब अम्बेडकर धर्मशाला, सीहोर में कार्यशाला आयोजित हुई। सर्वप्रथम बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्याशाला प्रारंभ की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रदेश प्रभारी ललित सेन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लिजा कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, सीहोर जिले की प्रभारी श्रीमती जयश्री हरि करण, मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी ललित सेन, इछावर विधानसभा के प्रभारी कैलाश परमार, आष्टा विधानसभा के प्रभारी राजेंद्र मालवीय, सीहोर विधानसभा के प्रभारी दिनेश मेघानी, बुधनी विधानसभा के प्रभारी दीपेश मीना की उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया। कार्यशाला में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मतदाता पुनरीक्षक कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी ललित सेन ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया विधानसभा क्षेत्र में आगामी 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक चलेगी। इसके बाद प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसम्बर को किया जाएगा। प्रारूप सूची पर दावा-आपत्ति की अवधि 9 दिसम्बर से 8 जनवरी 2026 तक रहेगी। इसके पश्चात नोटिस चरण सुनवाई एवं प्रमाणीकरण 9 दिसम्बर से 31 जनवरी 2026 तक तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को होगा। श्री सेन ने बताया कि शासन के बी.एल.ओ. मतदाताओं के घर-घर बताया कि प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्येक जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे। बी.एल.ए. नए मतदाताओं के नाम जोडऩे हेतु फार्म-6 एवं घोषणा प्रपत्र एकत्र करेंगे। साथ ही मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित अथवा एक से अधिक स्थानों पर पंजीकत मतदाताओं की पहचान भी करेंगे। प्रत्येक बी.एल.ओ. मतदाताओं के घर पर कम से कम तीन बार पहुंचकर गणना पत्रक भरने में सहायता करेंगे। शहरी या अस्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता गणना प्रपत्र ऑनलाइन माध्यम से भी जमा कर सकेंगे। इस एसआईआर प्रक्रिया में बीएलए की महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगें। अपील की गई है कि सभी साथी एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करें ताकि मतदाता सूची पूर्ण, शुद्ध एवं त्रुटिरहित हो सके। कार्यक्रम अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि कार्यक्रम मतदाता सूची पुनरीक्षण के माध्यम से संगठन को मज़बूत करने और हर बूथ पर कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। मैं सभी कार्यकर्ताओं के जोश, समर्पण और सहभागिता के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरपाल ठाकुर, विक्रम मस्ताल शर्मा, कमल सिंह चौहान, मेघा परमार, गुलाब बाई ठाकुर, आनंद जाट, राजाराम बड़े भाई, नईम नवाब, राजेंद्र वर्मा, राजेश भूरा यादव, रघुवीर सिंह दांगी, राकेश पटेल, राकेश राठौर, मनोज परमार, चंद्रर मीना, जितेंद्र शोभाखेड़ी, अशोक भाटी, राजेंद्र यादव, निशांत वर्मा, रामनारायण शर्मा, कलीम पठान, देवीसिंह तवर, अरविंद सिंह सेमलीवारी, विवेक राठौर, सुभाष पटेल, संतोष शर्मा, सुनील गोलिया, बिनती मीना, रमा पटेल, ममता त्रिपाठी,मुकेश ठाकुर,घनश्याम यादव,इरफ़ान लाला,हसीन क़ुरैशी, सुरेश ठाकुर, देवेन्द्र चौधरी, शैलेन्द्र ठाकुर, संजय पटेल, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, सतोष मालवीय, आसिफ अंसारी, असरफ अली, नवीन सौलंकी, गजराज परमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








