रोहित का मुम्बई पहुंचने पर भव्य स्वागत

Join Us

मुंबई (ए)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापसी के बाद मुम्बई पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में एक अर्धशतक और एक शतक लगाया था जिसके कारण उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला था। रोहित ने सीरीज में सबसे अधिक 202 रन बनाए थे। वहीं ये भी माना जा रहा है कि यह रोहित का अंतिम ऑस्ट्रेलिया दौरा था। उनके स्वागत का वीडियो भी आया है। इसमें रोहित शर्मा मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिख रहे हैं। इस दौरान उनके प्रशंसक रोहित को मुंबई चा राजा नाम से बुलाते दिखे। रोहित भी हाथ हिलाकर अपने प्रशंसकों का आभार जताते हुए दिखे।
रोहित ने ऑस्ट्रेलिया से वापसी से पहले एक भावुक पोस्ट भी किया था। अपनी इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, आखिरी बार सिडनी को अलविदा। सिडनी में रोहित के शतक से भारतीय टीम ने अंतिम एकदिवसीय में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया था। इस सीरीज में ही रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 50 शतक पूरे किए। 12 शतक रोहित ने टेस्ट जबकि 33 एकदिवसीय में बनाये हैं। वहीं टी20 में रोहित ने 5 शतक लगाये हैं। इस प्रकार रोहित ने कुल 50 शतक लगाये हैं। अब रोहित 30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज में खेलते दिखेंगे।

Previous articleअमेरिका में शटडाउन का असर, 4,000 से ज़्यादा उड़ानें प्रभावित; 118 को किया रद्द
Next articleपहले टी20 में आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से शुरुआत करने उतरेगी भारतीय टीम