सीहोर, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग अल्पाशंक कल्याण परिषद के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक समाज सेवी जोन्टी जाटव, शुभम कंचनेरिया, धनराज थरेले, प्रवेश परिहार के नेतृत्व मे नपा.अध्यक्ष प्रिंस विकाश राठौर को अ.जा.वार्ड क्र.11 संत रविदास वार्ड डॉ.अम्बेडकर नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया, इस अवसर पर जाटव समाज के प्रबुद्व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, इस अवसर पर पूर्व मे निरंतर दिए गयें ज्ञापन की कॉपी भेंट कर स्मारण कराते हुए श्री खंगराले ने नपा.अध्यक्ष श्री राठौर को बताया की विश्व रतन संविधान निर्मता डॉ.अम्बेडकर के पार्क का पूर्णत: जियोणो उध्धार किया जावे तथा पुराने जाटव समाज के स्कूल जो कि संत रविदास मंदिर के सामने स्थित है उक्त जर-जर स्कूल को तोडक़र समुदायिक भावन को निर्माण किया जावे, उक्त दलित वार्ड मे रोड़-नाली, पुलिया का प्रथामिकता से निर्माण कर अंधेरे मे पड़े दलित वस्ती मे लाईट के पॉलो पर प्रथामिकता से टियूलाईट लेंप लगाकर जगमग रोशनी की व्यवस्था की जावे, खटीक मोहल्ले के सामने धर्मप्रकाश आर्य के घर के सामने तक मुरली ग्राम की और जाने वाली पुलिया तक आर.सी.सी. व पुलिया तक रोड़ का निर्माण एवं डॉ.अम्बेडकर धर्मशाला के सामने पीर बाबा दरगाहा तथा केला देवी माता मंदिर के चारो और वाउडरी बाल निर्माण के साथ-साथ समुदायिक भावन निर्माण को लेकर नपा.अध्यक्ष श्री राठौर को ज्ञापन सौंपा जिसे लेकर श्री राठौर द्वारा वार्ड मे प्रथामिकता से अधुरे कार्यो की समस्या के निराकंरण करने का जाटव समाज के प्रतिनिधि मंडल को अस्वस्थ किया गया, साथ ही नपा.लोक निर्माण विभाग के कार्यचारी वंटी पारासर को भेजकर डॉ.अम्बेडकर पार्क जो जर-जर अवस्था मे है का प्राक्लन तैयार करने हेतु भेजा गया दलित वस्ती मे विभिन्न निर्माण कार्य कराये जाने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी व नपा.के लोक निर्माण विभाग की शाखा को दिए जाने पर, जाटव समाज के लोगों द्वारा प्रिंस विकाश राठौर का कृतज्ञ मन से आभार माना गया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से जाटव समाज के नरेन्द्र खंगराले, जोन्टी जाटव, शुभम कचनेरिया, धनराज थरेले, प्रवेश परिहार, सोनू जाटव, राकेश जाटव, राकेश मालवीय, हेमंत भारतीय, नंदकिशोर मालवीय, पूर्व संरपच रिंकू जाटव, मोनू जाटव, नीरज भारतीय, राजू जाटव, पवन परसेया, सचिन जाटव, भैरू सिंह जाटव आदि जाटव समाज के लोग भारी संख्या मे उपस्थित थे








