सीहोर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर पहुंचे शहरवासियों के मध्य दीपावली पर्व पर दी बधाई

Join Us

 नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में मनाया दीपावली मिलन समारोह
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। शुक्रवार को सुबह कोतवाली चौराहे से मेन रोड, गांधी रोड, चरखा लाइन और बड़ा बाजार आदि में घर-घर पहुंचकर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने आशीर्वाद लिया और दीप पर्व की बधाई दी। इससे पहले नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने दीपावली के अवसर पर स्वच्छता मित्रतों  के मध्य भी पहुंचकर आतिशबाजी के साथ इनका सम्मान किया था। इस मौके पर उन्होंने कहाकि शहर को स्वच्छ रखना हमारी सबकी जिम्मेदारी है। शहर में दीप पर्व के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई थी, वहीं स्वच्छता मित्रतों ने रात्रि में ही बाजार में सफाई क्रम भी किया। देव उठनी ग्यारस पर भी स्वच्छता का क्रम चलता रहेगा।
परम्परानुसार इस वर्ष भी सुबह बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों के साथ नपाध्यक्ष श्री राठौर छावनी में पहुंचे और नगर के विकास के लिए सभी से सहयोग की कामना करते हुए दीपावली पर्व की बधाई दी। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि देश और प्रदेश की सरकार सभी के लिए कल्याणकारी योजनाएं चल रही है। हमें एक साथ मिलकर हमारे पर्व मनाने चाहिए। क्षेत्रवासियों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर का स्वागत किया।  दीपावली मिलन समारोह में प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, मुकेश मेवाड़ा, विजेन्द्र परमार, राजेश मांझी, संतोष शाकय, कमलेश राठौर, नरेन्द्र राजपूत, आशीष गहलोत, सत्यनारायण वारिया, कमलेश कुशवाहा, अर्जुन राठौर, मांगीलाल मालवीय, दीलिप राठौर, राहुल राय, लोकेन्द्र वर्मा आदि शामिल थे।

Previous articleकुबेरेश्वरधाम पर चार नवंबर को भव्य हरि-हर मिलन महोत्सव का होगा आयोजन
Next articleजिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में होगी ट्रायल, 26 अक्टूबर पंजीयर जरूरी