गोवर्धन के दीपों की अनोखी आकृति से बना गोवर्धन देवता की किसानों ने किया व बेलों की पूजा आरती

Join Us

सीहोर। सीहोर जिले के ग्राम चन्देरी के किसानों ने गोवर्धन के दीपों की आकृति से बने गोवर्धन देवता की किसानों ने आरती पूजा की और गोवर्धन देवता के गीत गाकर आरती उतारी एवं गांव की गाय भैंसों एवं बेलों को गोवा में एकत्रित कर अनोखे तरीके से दीपावली मनाई गई। यह अनोखी परम्परा पीढ़ीदर पीढ़ी से चली आ रही है, ग्रामीणों का मानना गोवर्धन पूजा से भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं और मनुष्यजाति एवं मवेशियों का हर दुख दर्द हर लेते हैं। सीहोर जिले के ग्राम चंदेरी में गोवर्धन पूजा की एवं सैकड़ों जलते हुए दीपों कें का गोवर्धन बनाकर की पूजा आरती कर प्रार्थना की गई। इस मौके पर किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा ने बाताया कि  गोवर्धन देवता से सभी किसानों ने प्रार्थना की है कि इस वर्ष हमारे सोयाबीन की फसल तो बर्बाद हो गई है। गेहूं की फसल को अच्छा रखना गोवर्धन देवता से प्रार्थना की है कि हमारे आने वाली फसल अच्छी पैदावार हो हम किसानों में खुशहाली रहे।  हमारी गौ माता की रक्षा होती रहे किसी प्रकार की गाय, भैंस व अन्य सभी मवेशियों  पर किसी भी प्रकार की बीमारी ना आए एवं फसलों पर भी बीमारी ना आए। सभी ग्रामीण जनता ने किसानों ने मिलकर बेलों को पूजा गया एवं अनोखे तरीके से बनाये गये गोवर्धन व शाम होते ही बैलगाड़ी की पूजा की गई जो एक अनोखा नजारा था।

Previous articleसीहोर के युवा कवियों को मिला ”साहित्य श्री” सम्मान
Next articleहर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी घाटी, श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद