भारत-नेपाल सेना प्रमुखों ने की मुलाकात, शांति अभियानों में सहयोग बढ़ाने पर जोर

Join Us

नई दिल्ली,(ए)। आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र सैन्य योगदान देने वाले देशों के प्रमुखों के सम्मेलन (यूएनटीसीसी) में नेपाली सेना के लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप जंग, एसीओएएस से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने जॉइंट ट्रेनिंग समेत व्यापक चर्चा की और दोनों पड़ोसी सेनाओं के बीच स्थायी साझेदारी पर विचार-विमर्श किया। भारतीय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय (एडीजीपीआई) ने एक्स पर एक पोस्ट में बैठक की डिटेल शेयर की। एडीजीपीआई ने पोस्ट लिखा- नई दिल्ली में यूएनटीसीसी2025 के मौके पर, जनरल उपेंद्र द्विवेदी, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने नेपाली सेना के एसीओएएस लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप जंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। चर्चा में रक्षा सहयोग को मजबूत करने, संयुक्त प्रशिक्षण पहल को बढ़ाने और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सहयोग को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। दोनों नेताओं ने नियमित रक्षा वार्ता और संस्थागत आदान-प्रदान के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की, जो दोनों पड़ोसी सेनाओं के बीच स्थायी साझेदारी और साझा मूल्यों को दर्शाता है।
भारत और नेपाल के बीच रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में दीर्घकालिक और व्यापक पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग है। विदेश मंत्रालय ने एक पूर्व बयान में कहा था कि दोनों देशों की सेनाएं आपसी विश्वास और सम्मान पर आधारित उत्कृष्ट और सामंजस्यपूर्ण संबंध साझा करती हैं। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात उस समय हुई जब नई दिल्ली ने 14 से 16 अक्टूबर 2025 तक यूएनटीसीसी प्रमुखों के सम्मेलन की मेजबानी की, जिसमें 30 से ज्यादा देशों के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व एक साथ आए।

Previous articleराहुल गांधी ने हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से की मुलाकत, कहा- यूपी में लगातार हो रहा दलितों का उत्पीडऩ
Next articleस्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस एमके1ए ने भरी पहली सफल उड़ान, रक्षा मंत्री बोले- यह ऐतिहासिक पल