नई दिल्ली(ए) । पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच अस्थाई संघर्षविराम होने पर चीन ने इसका स्वागत किया और कहा कि यह कदम दोनों देशों और पूरे क्षेत्र की शांति व स्थिरता के लिए फायदेमंद है। चीनी प्रवक्ता ने इस संघर्ष के निपटारे के लिए दोनों पक्षों को अनोखी पेशकश भी की। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने गुरुवार को कहा, ‘हमने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अस्थाई संघर्षविराम लागू करने के फैसले को नोट किया है।
लिन जियान ने कहा कि चीन चाहता है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान संयम बरतें, मतभेदों को बातचीत के ज़रिए सुलझाएं और स्थायी शांति की दिशा में आगे बढ़ें।
उन्होंने यह भी कहा कि चीन दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार लाने के लिए ‘रचनात्मक भूमिका’ निभाने को तैयार है। बता दें कि पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच पिछले कई दिनों से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। कई सैनिकों की मौत हो चुकी है। अफगानिस्तान की ओर से काबुल में एयर स्ट्राइक के बाद तालिबान की ओर से भी पाकिस्तान की पोस्टों पर जवाबी हमले किए गए। इन हमलों में पाकिस्तान को खासा नुकसान उठाना पड़ा और उसके कई सैनिकों को तालिबान ने बंधक बना लिया।








