गुजरात में भूपेंद्र सरकार के सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा

Join Us

 आज 11.30 बजे नई कैबिनेट की शपथ
नई कैबिनेट में नए चेहरों पर फोकस, दो डिप्टी सीएम
गांधीनगर (ए) । गुजरात सरकार के सभी 16 मंत्रियों ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है। सीएम भूपेंद्र पटेल कुछ देर में राज्यपाल को मंत्रियों का इस्तीफा सौंपेंगे। शुक्रवार को गांधीनगर में सुबह 11.30 बजे नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होगा। नई कैबिनेट में 2 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मौका मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस से भाजपा में आए विधायक भी मंत्री बन सकते हैं।
गुजरात की मौजूदा कैबिनेट में सीएम पटेल समेत 17 मंत्री थे, जिसमें आठ कैबिनेट रैंक के मंत्री हैं, जबकि इतने ही राज्य मंत्री हैं। गुजरात विधानसभा में 182 विधायक हैं। इस लिहाज से गुजरात सरकार में सीएम समेत 27 मंत्री हो सकते हैं। जिन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलनी है, उन्हें फोन कर सूचना दे दी गई है। शपथ समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित रहेंगे।
7 से 10 मंत्री किए जा सकते हैं बाहर
जानकारी के अनुसार, मौजूदा 16 सदस्यीय मंत्रिपरिषद को अब बढ़ाकर 25 से 26 सदस्यों का बनाया जाएगा। करीब 7 से 10 मंत्री वर्तमान टीम से बाहर किए जा सकते हैं। पार्टी संगठन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नए मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का पूरा ध्यान रखा जाएगा। बीजेपी की रणनीति के मुताबिक, नए चेहरों में युवा और अनुभवी नेताओं का संतुलन रखा जाएगा। संगठन से जुड़े खांटी विधायकों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी जोन और वर्गों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के संकेत दिए गए हैं।

Previous articleओरछावासी बड़े ही भाग्यशाली हैं कि भगवान श्रीराम ने अपने दरबार के लिए ओरछा को चुना : सीएम डॉ.यादव
Next articleआरएसएस पर एक्शन की तैयारी, सरकारी स्कूलों-कॉलेजों में गतिविधियों पर लगेगा बैन