दिल्ली-एनसीआर में अब पटाखों वाली दिवाली, सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स की इजाजत दी

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के त्योहार के लिए अस्थायी उपाय के तौर पर केवल 18-21 अक्टूबर तक हरित पटाखे फोडऩे की अनुमति दी। यह अनुमति सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और फिर रात 8 बजे से 10 बजे के बीच दी गई है। आदेश की घोषणा करते हुए, मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने 14 अक्टूबर, 2024 के उस आदेश का हवाला दिया, जब दिल्ली सरकार ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था, जिसे बाद में पूरे एनसीआर में लागू कर दिया गया था। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हमें एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाना होगा, पर्यावरण से समझौता किए बिना संयमित रूप से अनुमति देनी होगी। एक संतुलित दृष्टिकोण की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए, न्यायालय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से समझौता किए बिना हरित पटाखों के सीमित उपयोग की अनुमति होगी। न्यायालय ने पुलिस अधिकारियों को गश्ती दल बनाने का निर्देश दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केवल क्यूआर कोड वाले अनुमोदित पटाखे ही बेचे जाएँ। इसने यह भी आदेश दिया कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के बाहर से आने वाले किसी भी पटाखे को इस क्षेत्र में अनुमति नहीं दी जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी आदेश दिया कि नकली या अनधिकृत पटाखों का कारोबार करने वाले विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएं।

Previous articleदिल्ली में त्योहारी सीजन पर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, राजधानी में चेकिंग अभियान तेज
Next articleओरछावासी बड़े ही भाग्यशाली हैं कि भगवान श्रीराम ने अपने दरबार के लिए ओरछा को चुना : सीएम डॉ.यादव