महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर का निधन, कैंसर से हारे जंग; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Join Us

मुंबई (आरएनएस)। टेलीविजन और फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बीआर चोपड़ा की कालजयी ‘महाभारत’ में ‘दानवीर कर्ण’ का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। उनके करीबी दोस्त और अभिनेता अमित बहल ने इस खबर की पुष्टि की है। उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सूत्रों के अनुसार, पंकज धीर कैंसर से जूझ रहे थे। हालांकि, एक बार उन्होंने इस गंभीर बीमारी को मात दे दी थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों में कैंसर दोबारा लौट आया था। उनकी हालत काफी नाजुक थी और हाल ही में उनकी एक बड़ी सर्जरी भी हुई थी, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

Previous articleपाकिस्तान की अब खैर नहीं, वायुसेना शामिल करेगी 200 किमी रेंज वाली मिसाइल
Next articleबिहार चुनाव को लेकर मनी पावर और फ्रीबीज पर चुनाव आयोग की सख्त निगरानी, आदेश जारी