भारत का पहला मानव मिशन गगनयान की लॉन्च डेट आई सामने, इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने किया खुलासा

Join Us

नई दिल्ली(आरएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने भविष्य के मिशनों को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने बुधवार को बताया कि एजेंसी ने 2040 तक किसी भारतीय को चंद्रमा की सतह पर उतारने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। यह घोषणा भारत के अंतरिक्ष कार्यम में एक नए युग का संकेत है। नारायणन ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ 2027 में लॉन्च किया जाएगा। इस ऐतिहासिक मिशन से पहले, इसरो तीन मानवरहित ‘गगनयान’ मिशन भी भेजेगा। इनमें से पहला मिशन दिसंबर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसमें ‘व्योममित्र’ नामक एक अर्ध-मानवीय रोबोट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित किए गए दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा, प्रधानमंत्री ने 2040 तक एक स्वदेशी मानवयुक्त चंद्र मिशन का लक्ष्य दिया है।

 

Previous articleएम्स से प्लाज्मा चोरी का पर्दाफाश
Next articleपाकिस्तान की अब खैर नहीं, वायुसेना शामिल करेगी 200 किमी रेंज वाली मिसाइल