रुपया बढ़त पर बंद

Join Us

मुंबई (ए)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बुधवार को भारतीय रुपया 7 पैसे की बढ़त के साथ ही 87.09 पर बंद हुआ। वहीं मंगलवार को रुपया 87.79 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर जोखिम-रहित रुख के बीच विदेशी पूंजी की निकासी ने भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर बनी आशा को धूमिल कर दिया। वहीं अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया गत दिवस 88.73 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में डॉलर के मुकाबले 88.77 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 88.68 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.19 पर आ गया।

Previous articleअगले महीने मुद्रास्फीति 0.45 प्रतिशत के आसपास रहने की संभावना : एसबीआई
Next articleमोनालिसा ने बिजुरिया गाने पर साड़ी में डांस करते हुए वीडियो किया शेयर