मखाने के गोडाउन में आग भभकी; दमकलों ने पाया काबू

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। करोंद स्थित कृषि उपज मंडी में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग मखाने के गोडाउन में लगी। इसमें लाखों का मखाना भरा था। आगजनी के बाद मंडी परिसर में हडक़ंप की स्थिति बन गई। आग ज्यादा न फैले, इसके लिए व्यापारी, हम्माल भी बुझाने में जुटे रहे।आगजनी की घटना सुबह 8 बजे हुई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू में आ पाई है। हालांकि, अंदर रखा मखाना जल गया। मंडी व्यापारी संजीव कुमार जैन ने बताया, यह गोडाउन व्यापारी आशीष सिंह का है, जो उन्होंने करीब छह महीने पहले ही बनाया था। यहां पर लाखों रुपए के मखाने रखे थे।दीपावली और ठंड की वजह से ड्राइ फूट्स की डिमांड अधिक रहती है। इसलिए गोडाउन में मखाने का ज्यादा स्टॉक रखा था।सुबह गोडाउन में धुआं उठते हुए लोगों ने देखा। इसके बाद फायर कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। तुरंत आसपास के फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने लगी। आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।

Previous articleचाहे जितनी जल्दी हो, सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
Next articleनिर्माणाधीन इमारत की आठवीं मंजिल से गिरा मजदूर, मौत