कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, एलओसी पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम

Join Us

कुपवाड़ा (आरएनएस)। उत्तरी कश्मीर के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है।जानकारी के अनुसार, यह घटना माछिल सेक्टर के कमकाड़ी क्षेत्र में हुई। शाम करीब सात बजे एलओसी पर गश्त कर रहे जवानों ने कुछ हथियारबंद आतंकवादियों को पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश करते देखा।जवानों ने तुरंत नजदीकी चौकियों को सतर्क किया और अपनी स्थिति मजबूत कर ली। जैसे ही घुसपैठिए सीमा पार करने लगे, सेना ने उन्हें ललकारा। इस पर आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की और जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने भी जवाबी फायर किया।सूत्रों के मुताबिक, दोनों ओर से लगभग 40 मिनट तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। जब आतंकवादियों की ओर से फायरिंग बंद हो गई, तो जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई रोक दी। इसके बाद सेना ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया, जो देर रात तक जारी रहा।

Previous articleराजनीतिक दलों को एमसीएमसी से पूर्व-प्रमाणित कराने होंगे विज्ञापन : चुनाव आयोग
Next articleधारा 370 से सर्जिकल स्ट्राइक तक, हमने आतंकवाद की कमर तोड़ी है : अमित शाह