पीएम मोदी 17 अक्टूबर को सोनीपत में, हरियाणा को देंगे करोड़ों की विकास सौगात

Join Us

चंडीगढ़ (ए.)। हरियाणा में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी 17 अक्टूबर को सोनीपत का दौरा करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस दौरान प्रधानमंत्री राज्य के लोगों के लिए करोड़ों रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे। हरियाणा दौरे पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को हरियाणा आ रहे हैं। प्रधानमंत्री हरियाणा के लोगों से प्यार करते हैं और उनकी परवाह करते हैं। लगातार तीसरी बार हरियाणा में हमारी सरकार बनी है। सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हरियाणा में लगातार काम किया है। पिछली सरकार क्षेत्रवाद और परिवारवाद के आधार पर चलती थी। उनके कार्यकाल में कई क्षेत्र विकास से पीछे रह गए थे। 11 साल की यह भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के साथ लगातार आगे बढ़ रही है।

 

Previous article5 साल बाद दिल्ली की दिवाली में लौटेंगे पटाखे?
Next articleदिलीप बिल्डकॉन के तीन ठिकानो पर पंजाब से आई आईटी की टीम ने की सर्चिंग