धवन पर मुक्के बरसाना चाहता है पाक स्पिनर अबरार

Join Us

लाहौर (ए)। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद के एक ताजा वीडियो से भारतीय टीम के प्रति पाक क्रिकेटरों की नफरत का खुलासा हुआ है। अबरार इस वीडियो के दौरान एक साक्षात्कार देते नजर आये। इसमें जब उनसे पूछा गया कि आप किस भारतीय क्रिकेटर से गुस्से में रहते हैं तो अबरार ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का नाम लिया और कहा कि वह धवन पर घूंसे बरसाना चाहते हैं। अब पाक क्रिकेटर ने ये मजाक में कहा या किसी और कारण से ये स्पष्ट नहीं हुआ है। बहरहाल इस वीडियो पर प्रशंसकों ने नाराजगी जताते हुए इससे खेल भावना के विपरीत बताया है। अबरार पहले भी अपने बेतुके सेलिब्रेशन के कारण विवादों में रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने कई बार उनकी क्लास लगायी है। वह भारतीय टीम के खिलाफ विकेट लेने के बाद अलग ही अंदाज में जश्न मनाते रहे हैं। इस दौर गर्दन घुमाते और आंखों को मटकाते रहे हैं। इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी में शुभमन गिल को आउट करने के बाद उन्होंने गर्दन को झटक-झटक आंखों को अलग ही अंदाज में मटकाकर भारतीय प्रशंसकों को उकसाने का प्रयास किया था। पिछले महीने एशिया कप के फाइनल में भी संजू सैमसन को आउट करने के बाद भी उन्होंने गर्दन को अजीब तरह से हिलाया था। अबरार ने अब तक पाकिस्तान के लिए 10 टेस्ट और 11 एकदिवसीय खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 46 विकेट और एकदिवसीय में 18 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 29 विकेट लिए हैं। अबरार एशिया कप फाइनल में 29 रन देकर एक विकेट लिया था। संजू सैमसन को आउट करने के बाद उन्होंने गर्दन हिलाकर आंखों को खास अदा से मटकाकर भारतीय प्रशंसकों को चिढ़ाया था।

 

Previous articleजोगिंदर नरवाल : पीकेएल खिताब जीतने वाले कप्तान, जो अब बतौर कोच जमा रहे धाक
Next articleमहिला विश्व कप क्रिकेट में आज आमने-सामने होंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका