कभी थी नंबर 1, आज टॉप 3 में भी नहीं, जानें वेस्टइंडीज पर जीत के बाद भी क्यों फिसड्डी है टेस्ट में टीम इंडिया?

Join Us

नई दिल्ल(ए)। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन भले ही शानदार रहा हो, लेकिन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया की हालत चिंताजनक बनी हुई है। एक समय पर टेस्ट में नंबर एक की कुर्सी पर काबिज भारतीय टीम फिलहाल टॉप 3 से भी बाहर है और वेस्टइंडीज पर क्लीन स्वीप करने के बाद भी उसकी रैंकिंग में कोई बड़ा सुधार होने की संभावना नहीं है।
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग पर नजर डालें तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम 124 की रेटिंग के साथ पहले स्थान पर मजबूती से जमी हुई है। वहीं, 115 की रेटिंग के साथ दक्षिण अफ्रीका दूसरे और 112 की रेटिंग के साथ इंग्लैंड तीसरे नंबर पर है। इन तीनों टीमों के बाद भारतीय टीम 107 की रेटिंग के साथ चौथे पायदान पर है।क्रिकेट रैंकिंग सिस्टम में कमजोर टीम के खिलाफ जीत से बहुत कम अंकों का फायदा होता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने से पहले भारत की रेटिंग और भी कम थी। अब यदि टीम इंडिया दूसरा टेस्ट जीत भी लेती है, तो उसकी रेटिंग बढक़र केवल 108 ही हो पाएगी। इससे भारत की रेटिंग तो सुधरेगी, लेकिन नंबर 4 की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं होगा।इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है, जिससे टेस्ट रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके बाद नवंबर में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हीं की धरती पर दो टेस्ट मैचों की मुश्किल सीरीज खेलनी है। दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जीतना एक बड़ी चुनौती होगी। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि टीम इंडिया कब तक टेस्ट रैंकिंग में टॉप 3 में अपनी जगह बना पाती है।

Previous articleमहिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा में 35 फीसदी बढ़ोतरी, यूएन ने जाहिर की चिंता
Next articleअंडर-19 यूथ टेस्ट : भारत ने वनडे के बाद टेस्ट में भी धोया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप