सीहोर। भारत स्काउट एवं गाइड, राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में दिनांक 06 से 10 अक्टूबर 2025 तक आयोजित नेशनल लेवल सर्विस कैंप कम वर्कशॉप ऑन स्वच्छ भारत अभियान में मध्य प्रदेश राज्य के सीहोर जिले से एडवांस रोवर लीडर सूरज सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में दो रोवर देवांश सिंह एवं आकाश मालवीय ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत खुले में शौच की समस्या को समाप्त करना, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाना एवं युवाओं को सेवा भावना से जोडऩा था।
इस कार्यशाला के दौरान रोवर्स को स्वच्छता, सामुदायिक सेवा, नेतृत्व विकास तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विविध गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला। सीहोर जिले के प्रतिभागियों ने सक्रियता एवं अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया।
इस उपलब्धि पर जिला संघ सीहोर के सचिव संतोष सोनी एवं जिला संगठन आयुक्त राजेश मेवाड़ा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी उत्साह से सेवा कार्यों में संलग्न रहने के लिए प्रेरित किया।








