राष्ट्रीय कवि संगम जिला इकाई सीहोर के बैनर तले

Join Us

 महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विचार एवं काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन
सीहोर। स्थानीय माधव महाकाल अरोग्य आश्रम के सभाग्रह मे राष्ट्रीय कवि संगम, जिला इकाई सीहोर के बैनर तले महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी जितेन्द्र तिवारी ने की। मुख्य अतिथि कथा वाचक गौभक्त पं.मोहितराम पाठक एवं विशेष अतिथि रामायण प्रसाद शुक्ला रहे है। सर्वप्रथम अतिथियों में महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पूजा-आरती की एवं गौष्ठी का शुभांरभ किया। अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष लक्ष्मण चौकसे ने किया। सरस्वती वंदना गोविंद लोवानिया ने की एवं गोष्ठी का सफल संचालन डॉ.विजेन्द्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर पाठक जी ने महार्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम लोगों को जाति वर्ग भेद भुलकर एक सुत्र मे बना कर रहना चाहिए। संगठन में ही शक्ति है। जितेन्द्र तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत हमेशा से ही महान लोगों और विद्वानों का देश रहा है। हमारे देश की इस पवित्र धरती पर कई प्रमुख और महान लोगों ने जन्म लिया है, इसलिए भारत को विद्वानों का देश कहा जाता है। महर्षि वाल्मीकि हमारे देश के उन महानतम लोगों मे से एक थे। काव्यपाठ करने वाले कवियों में मुख्य रूप से कवि गोंविद लोवानिया, लक्ष्मण चौकसे, हीरालाल जायसवाल, डॉ.विजेन्द्र जायसवाल ने देश भक्ति से औत-पौत कविता का काव्य पाठ कर के गोष्ठी को उचांई प्रदान की उपस्थित स्त्रोता श्याम लाल चातुर्वेदी, जितेन्द्र परमार, राजकुमार, शेलेन्द्र चंदेल, राजकुमार मालवीय, नितिन उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार युवा कवि लक्ष्मण चौकसे ने माना।

Previous articleहर्षोल्लास के साथ मनाया महाराज अजमीढ़ जी का जन्मोत्सव
Next articleदिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज: गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश, हवाई यात्रा भी प्रभावित