आरएसएस की स्थापना के 100 साल पूरे होने के मौके पर अब 12 अक्टूबर को पथ संचलन निकलेगा

Join Us

सीहोर। आरएसएस की स्थापना के 100 साल पूरे होने के मौके पर अब 12 अक्टूबर को पथ संचलन निकलेगा। शहर सहित आस-पास के स्थानों पर पिछले कई दिनों से गांव-गांव में पथ संचलन किया जा रहा है। ग्राम मोगराराम में भी पथ संचलन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता और संघ के पुराने स्वयं सेवक डॉ. अजय पटेल सहित बड़ी संख्या में शामिल थे। डॉ. पटेल ने बताया कि  संघ की 100 वर्ष की यात्रा हिंदू समाज के संगठन, सेवा और राष्ट्र निर्माण की मिसाल है। आज के दौर में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण की आवश्यकता है। जिसे हम शाखाओं के माध्यम से साकार कर रहे हैं। पथ संचलन न केवल संगठन की शक्ति प्रदर्शन का माध्यम है, बल्कि राष्ट्र के प्रति निष्ठा और सामाजिक एकता का संदेश देने का अवसर भी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगामी 12 अक्टूबर को पथ संचलन के भव्य कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Previous articleमहर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के उपलक्ष में वाल्मीकि समाज द्वारा निकाले गए चल समारोह का स्वागत किया
Next articleहर्षोल्लास के साथ मनाया महाराज अजमीढ़ जी का जन्मोत्सव