एमपी में रहस्यमयी बीमारी का कहर, किडनी संक्रमण से 22 दिन में 7 बच्चों की मौत; प्रशासन में हडक़ंप

Join Us

छिंदवाड़ा (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक रहस्यमयी बीमारी ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। पिछले 22 दिनों के भीतर किडनी में संक्रमण के कारण 7 बच्चों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ताजा मामला दिघवानी गांव के चार वर्षीय विकास यदुवंशी का है, जिसने शनिवार को नागपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लगातार हो रही बच्चों की मौतों ने जिले के अधिकारियों को सकते में डाल दिया है। अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार के किडनी संक्रमण के ज्यादातर मामले जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर तामिया और आस-पास के कोयलांचल इलाकों से सामने आए हैं। वर्तमान में भी कुछ बच्चों का इलाज छिंदवाड़ा और नागपुर के निजी अस्पतालों में चल रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फोन पर जिलाधिकारी (ष्ठरू) शैलेंद्र सिंह से बात कर स्थिति की जानकारी ली और बच्चों को सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Previous articleअसम में जुबिन गर्ग की मौत पर एफआईआर? सीएम की पत्नी समेत कई बड़े नाम शामिल
Next articleबिहार में एसआईआर के बाद चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, ऐसे चेक करिए अपना नाम