दशकों की परंपरा का हो रहा आज भी निर्वहन

Join Us

सीहोर। दशकों की परंपरा का हो रहा आज भी निर्वहन प्रतिवर्ष अनुसार इस  इस वर्ष भी भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद जी की भव्य राम बारात राधेश्याम मंदिर  ग्वाल टोली से  प्रारंभ कि जाएंगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गंज दशहरा मैदान प्रस्थान करेगी।
आदर्श रामलीला नाटक मंडली के माध्यम से  लक्ष्मण, मेघनाथ संवाद एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चंद जी द्वारा रावण दहन किया जायेगा।
वर्षो से चली आ रही इस परंपरा दृश्य वास्तव में अद्भुत है, संस्कृति, समरसता और आपसी सद्भाव का प्रेरणा स्त्रोत है यह राम लीला सभी के लिए आशीर्वाद है।
रामलीला नाटक मंडली विगत कई वर्षों से चली आ रही है। आज के आधुनिक दौर में भी युवा साथियों ने इस पुरानी परंपरा को सजों कर रखा है, जो कि अनुकरणीय है।

Previous articleतीन दिवसीय जागृति गरबा महोत्सव का समापान, फिल्म अभिनेत्री कनिका तिवारी सहित अन्य ने किया पुरस्कार वितरण
Next articleमहापौर ने ब्रह्मकुमारी अवधेश दीदी को पुष्पांजलि अर्पित की