निर्माणाधीन गोदावरी प्लांट में बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत!

Join Us

रायपुर, (आरएनएस)। राजधानी के सिलतरा चौकी क्षेत्र के निर्माणाधीन गोदावरी प्लांट में हुए हादसे में 6 मजदूरों की मौत होने की खबर आ रही है, वहीं 6-7 मजदूर घायल हुए है जिन्हें अस्पताल लाया गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे है। फैक्ट्री के बाहर मजदूरों के परिजनों का जमावड़ा लगा हुआ है। हालांकि अभी मौतों की पुष्टि नही हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर निर्माणाधीन गोदावरी प्लांट में काम चल रहा था। इसी दौरान प्लांट का हिस्सा काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। बताया जा रहा है कि अचानक निर्माणाधीन प्लांट का हिस्सा काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। मलबे में कई मजदूर दब गये।
जानकारी यह भी मिल रही है कि दर्दनाक हादसे में कई मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गये। घटना स्थल पर पुलिस की टीम पहुंची है और रेस्क्यू का काम जारी है। जानकारी मिली है कि ये हादसा प्लांट के अंदर पिलेट्स बनाने वाली यूनिट में हुआ है। फिलहाल मलबे को हटाने का काम जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मजदूरों के परिजन भी पहुंचे हैं। प्लांट के बाहर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है। फिलहाल मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी है।
००

Previous articleबंगाल में ऐसी सरकार बने जो राज्य को फिर से सोनार बांग्ला बनाए: अमित शाह
Next articleअब हैवानियत पर उतरे ट्रंप, 73 साल की बुजुर्ग महिला को बेडिय़ां बांधकर भारत भेजा