सीहोर। लिपिक संध ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विगत दिनो शासन के भंडार क्रय नियमानुसार ई.टेंडर पोर्टल के माध्यम से टेंट लाईट एवं साउंड की द्धितीय निविदा दिनांक 26/8/2025 को 21 दिवस के लिए निकाली गई थी। जिसमें 04 फर्मो द्धारा निविदा ऑनलाईन प्रविष्टी करी गई थी । जिला शिक्षा अधिकारी द्धारा गठित 6 सदस्यी विभागीय क्रय समिती द्धारा तकनीकी निविदा का परीक्षण करने पर 03 फर्म निविदा में प्रकाशित शर्तो के अनुसार अयोग्यी पाई गई । सांईनाथ टेंट हाउस निविदा शर्तो के अनुसार पात्रता पूर्ण करने के कारण वित्ती य निविदा खोली गई । वित्तीय समिती द्धारा ऑनालईन प्राप्त् दर पर नेगोशिसन उपरांत आदेश जारी किया गया ।
श्री वरूण गौर संचालक बालाजी टेट हाउस मंडी सीहोर द्धारा जनप्रतिनिधि का नाम लेते हुए श्री अंकुर शर्मा, सहायक ग्रेड. 3 जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को कार्यालय में धमकाया गया की मै उनका आदमी हूं । अगर मेरा टेंडर नही खोला गया तो मै तुमहे नौकरी नही करने दूंगा । तुम्हारा ट्रांसफर करवा दूंगा । मुझसे पंगा मत लेना नही तो सीहोर मे रहना मुश्कि ल कर दूंगा । तुम्हारे पूरे परिवार के लिए मुझसे बुरा कोई नही होगा । जब उनकी फर्म का टेंडर नही हुआ तो उन्होने एक समाचार पत्र में पैसे मांगने के आरोप लगाकर झूठी खबर प्रकाशित कराकर एक ईमानदार शासकीय सेवक की प्रतिष्ठा धूमिल की है । जिससे शासकीय सेवक श्री अंकुर शर्मा की प्रतिष्ठात को ठेस पहुंचाई है । उक्त मामले की निष्प्क्ष जांच कराई जावे ।
श्री अंकुर शर्मा वर्तमान मे लिपिक संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष का दायित्व् निभा रहे है । श्री अंकुर शर्मा एक निष्ठांवान कर्मठ शासकीय सेवक है जिला प्रशासन द्धारा उनकी कार्य प्रणाली के कारण 26 जनवरी, 15 अगस्तन पर जिला स्तमरीय कार्यक्रमों के तथा अन्य अवसरों पर सार्वजनिक रूप से सम्मनित भी किया जा चुका है। ऐसे निष्ठावान शासकीय सेवक को धमकाना एवं गलत कार्य हेतु सहमत नही होने पर झूठे आरोप लगाना दुर्भाग्य पूर्ण है ।
लिपिक संघ ने मांग की है कि श्री वरूण गौर, बालाजी टेंट हाउस मंडी के खिलाफ शासकीय सेवक को गलत कार्य करने हेतु धमकाकर शासकीय कार्य में बाधा डालने तथा मनचाहा कार्य नही होने पर झूठे आरेाप लगाकर प्रतिष्ठात को धूमिल करने पर कार्यवाही की जावे । श्री अंकुर शर्मा एवं उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जावे, ताकि जिससे जिले के समस्त लिपिक साथी बिना किसी दबाब के कार्य कर सके । इस अवसर पर दिग्विजय सिंह जिलाध्यक्ष , अंशुल शर्मा, जिला सचिव , अक्षय जैन जिला कोषाध्यक्ष, अरुण ठाकुर, परमार नजीर , राजेन्द्र झालावा ,सूरज धमीजा , विशाल शर्मा , आदर्श शास्त्री ,कुंदन राय जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, गोपाल ठाकुर संभागीय अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में जिले के लिपिक सम्मिलित हुए ।








