नईदिल्ली, (आरएनएस)। एशिया कप 2025 के सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान के अर्धशतक जडऩे के बाद एके-47 चलाने वाले इशारे से जश्न मनाने और हारिस रऊफ की ओर से दर्शकों की ओर उड़ते विमान के नीचे गिरने का इशारा करते हुए राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। शिवसेना (यूबीटी) और समाजवादी पार्टी नेताओं को इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा है। पाकिस्तानी पारी के दौरान फरहान ने अर्धशतक बनाने के बाद एके-47 चलाने वाला इशारा किया। इसे दर्शकों ने पहलगाम आतंकी हमले से जोड़ दिया। इसी तरह भारतीय पारी के दौरान रउफ ने दर्शकों की नारेबाजी के जवाब में अपनी उंगलियां उठाकर 0-6 का संकेत दिया। इस ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए सैन्य संघर्ष के दौरान भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के निराधार दावों के रूप में समझा गया। ये दोनों वीडियो वायरल हो रहे हैं।शिवसेना नेता संजय राउत ने एक्स पर लिखा, साहिबज़ादा फरहान ने मैदान पर साबित कर दिया कि कैसे पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम में 26 बेगुनाहों का कत्लेआम किया। उन्हें गोलियों से भून डाला जैसे कुछ हुआ ही न हो। 50 रन पूरे किए और बल्ले को एके-47 की तरह थाम लिया और चौके जड़ दिए! बीसीसीआई और मोदी सरकार के मुंह पर यह थूकना बेहद अपमानजनक है।








