मेष-कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। मन को रचनात्मक दिशा देते हुए अच्छे कार्य में केंद्रित हों। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता होगी।
वृषभ-बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। अच्छे विचारों से प्रतिभा निखरेगी। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी।
मिथुन-इस सप्ताह एक साथ ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। अपनी दिनचर्या सुधार सकारात्मकता की ओर केंद्रित हों। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। मन सामाजिक एवं मांगलिक कार्यों में केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव।
कर्क- यह सप्ताह अध्यात्मिक विचारों से परिपूर्ण होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा।
सिंह-किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। रविवार एवं सोमवार को मन में अच्छी अभिलाषाएं जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंध प्रगाढ़ बनाएंगे।
कन्या-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। ईश्वरीय आस्था से समस्याएं हल होंगी। विषम स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लेवे। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का प्रबल योग है। सोमवार एवं बुधवार को किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।
तुला-इस सप्ताह मन ईश्वरीय आस्था पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय संभव। हीन भाव को लेकर सगे-संबंधों में कटुता न पैदा करें। कुछ आर्थिक चिंताएं रहेंगी। मन देवी की आराधना में केंद्रित होगा।
वृश्चिक-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। पुरानी समस्याएं हल होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में बचकाना व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि इससे छवि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से उत्साहित होंगे।
धनु-हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है।वर्तमान महत्वपूर्ण समय का भरपूर लाभ उठाएं। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव।
मकर-ईश्वरीय आस्था से मन प्रभावित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। सामाजिक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। अत: इसे सुधारें।
कुंभ-पुरानी समस्याएं हल होंगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंतित होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे।
मीन-आर्थिक कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रयासरत् क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। मन को ईश्वरीय आस्था पर केंद्रित रखें। आर्थिक दृष्टि से परिवर्तन का समय है। आय के नये साधन सुलभ होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा।






