एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत डाकघर परिसर में हुआ पौधा रोपण कार्यक्रम  का आयोजन

Join Us

 पौधे रोपित कर उनका संरक्षण का नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने दिलाया संकल्प
सीहोर। सोमवार, 22 सितम्बर 2025 को स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत कार्यालय अधीक्षक डाकघर सीहोर द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनके द्वारा प्रधान डाकघर प्रांगण में पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में प्रधान डाक सीहोर एवं संभागीय कार्यालय सीहोर के समस्त कर्मचारी, अभिकर्ता एवं डाक विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में अधीक्षक डाकघर सीहोर एम.एल. मालवीय, सहायक अधीक्षक डाकघर अश्विनी देशराज द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष एवं कार्यक्रम में उपस्थित आमजनों को डाक विभाग की योजनाओ से अवगत किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा भी नगर पालिका की योजनाओ एवं भविष्य में होने वाले कार्यों से कार्यक्रम में उपस्थित डाक विभाग के कर्मचारी एवं आमजन को अवगत कराया। साथ ही डाक विभाग के माध्यम से आमजन को दी जाने वाली योजनाओं की सराहना भी की।

Previous articleइटारसी में रामलीला का भव्य शुभारंभ, नारद की तपस्या से डोला इंद्र का सिंहासन
Next articleइछावर में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत पौधा रोपण