प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, चंद्रशेखर आज़ाद अग्रणी महाविद्यालय, सीहोर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत शनिवार को महाविद्यालय प्रांगण में जागरूकता रैली एवं नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. नितिन बातव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। रैली में स्वयंसेवकों ने “स्वच्छता अपनाओ – स्वस्थ जीवन पाओ” तथा “पेड़ लगाओ – जीवन बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया।
विशेष आकर्षण “नशा एक सामाजिक कुरीति” शीर्षक से प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा। इसमें स्वयंसेवकों ने नशे के दुष्परिणामों को प्रस्तुत करते हुए बताया कि नशा स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, पारिवारिक व सामाजिक संबंधों को तोड़ता है, युवाओं की ऊर्जा और भविष्य को नष्ट करता है।
नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि “नशे से दूरी ही जीवन में रोशनी लाती है।”
इस अवसर पर एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मौली थॉमस, डाॅ. पूर्णिमा सिंह परिहार, श्री जितेन्द्र आर्य, डॉ. वैशाली राठौर, डॉ. हुमा अख्तर एवं डॉ. संजय कुमार पांडे की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने हेतु प्रोत्साहित किया।








