छात्र छात्राओं को एन.एस एस के बारे में किया जागरूक एवं गतिविधियों में शामिल होने किया प्रेरित
सीहोर । “महात्मा गांधी महाविद्यालय सीहोर” में 20 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा जॉइन एनएसएस कार्यक्रम एवं भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत नया सत्र के स्वयंसेवक को एकत्रित कर उन्हें शपथ ग्रहण कराया गया जिसमें सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि हम अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखेंगे तथा समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में योगदान देंगे साथ ही महाविद्यालय में जॉइनएनएसएस की शुरुआत की गई इस संगोष्ठी का उद्देश्य छात्र/छात्राओं को एन.एस एस के बारे में जागरूक करना और उन्हें एन.एस.एस की गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था जिसके लिए( रा.से.यो. इकाई प्रभारी) आदरणीय इकबाल अंसारी सर ने महाविद्यालय प्रांगण में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के साथ बात कर एक खेल के माध्यम से उन्हें एन.एस.एस के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया, तथा एन.एस.एस क्लैपिंग सिखा कर छात्रों का उत्साह भी बढ़ाया ।
मुख्य संबोधन राजेंद्र वर्मा (कार्यक्रम अधिकारी) उन्होंने संगोष्ठी में बताया कि रा.से.यो. एक ऐसी युवा इकाई है, जो छात्रों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए भी तैयार करती है। उन्होंने रा.से.यो. के मूल मंत्र “नॉट में बट यू” (मैं नहीं, बल्कि आप)” को समझाते हुए बताया कि यह संगठन निःस्वार्थ सेवा, नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। प्रेरणादायक संवाद आदरणीय डॉ अब्दुल हलीम खान(प्रिंसिपल सर) एवं श्रीमति ज्योति शर्मा(डायरेक्टर मैडम) द्वारा नए सत्र के छात्र-छात्राओं को रा.से.यो.(NSS) के महत्व और उसकी वास्तविक भावना को दर्शाते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि रा.से.यो. के माध्यम से न केवल समाज की सेवा की जा सकती है, बल्कि नेतृत्व, टीम वर्क और समस्या समाधान जैसी महत्वपूर्ण योग्यताएं और बौद्धिक क्षमता विकसित होती हैं। बहादुर परमार (रेड रिबन प्रमुख) रेड रिबन क्लब की गतिविधियों और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों का अनुभव साझा किया। कार्यक्रम मे महाविद्यालय से ममता मैडम, जैन मैडम, हेमलता मैडम, सना सदफ मैडम, प्रोफेसर दीपक बोयत सर, अरविंद वर्मा सर, बहादुर सर, इकबाल सर शामिल रहे ।कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर राजेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन एवं “नेशनल कैंप” अमित शर्मा, शिवानी प्रजापति “स्टेट कैंप” नंदिनी, एवं वरिष्ठ स्वयंसेवका ओसामा अंसारी, पूनम, राजकुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।








