सीहोर। राष्ट्रीय नवजागरण पार्टी के सीहोर जिलाध्यक्ष कमलेश आर्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज दिनांक 20 सितम्बर 2025, शनिवार को दोपहर 12 बजे सीहोर मुख्यालय के नया बस स्टेण्ड होटल एंजिल के पास एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम शुरु होने के पूर्व जनमानस की सुख समृद्धि के लिये यज्ञ किया जायेगा एवं ईश्वर से पूर्ण जल वृष्टि की कामना के लिये भी प्रार्थना की जावेगी। सम्मेलन में पार्टी की रिति निती के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत् कराया जायेगा। अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जावेगी एवं पार्टी के विस्तार हेतु कार्ययोजना तैयार की जावेगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी.दुबे पूर्व सचिव मध्य प्रदेश विधानसभा, प्रदेश अध्यक्ष जी.डी.बड़ोदिया पूर्व संयुक्त संचालक वित्त विभाग, महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री उमा भार्गव पूर्व संयुक्त संचालक जनसम्पर्क विभाग, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव डॉ.विद्या आर्य, सुरेंद्र बछले महासचिव मध्य प्रदेश, ओ.पी. पंथी, राज्य सचिव राजेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष नर्मदा पुरम, राजकुमार पटेल मंडल अध्यक्ष, बाबई सुहागपुर विशेष रूप से उपस्थित रहेगें। उक्त बैठक में सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकगणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।








