बाक्स क्रिकेट टूर्नामेंट में एकलव्य टीम बनी विजेता

Join Us

सीहोर। शहर के इंदौर नाका पर बाक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन गीता 11 के द्वारा किया गया। इस मौके पर विजेता टीम एकलव्य का पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने पुरस्कार वितरण किया। मुख्य अतिथि श्रीराय जी ने दोनों टीमो को शुभकामनाए दी और ट्रॉ$फी प्रदान की। गीता 11 और एकलव्य के बीच फाइनल मैच था जिसमें एकलव्य एकेडमी ने मैच 22 रन से जीत लिया। इस मौके पर सीनियर खिलाड़ी अतुल त्रिवेदी, विकास सास्ता, मानस सोनी, राज कुशवाहा, यर्शाथ, विशांक शिंदे आदि शामिल थे। प्रतियोगिता में 14 टीम शामिल रही।

Previous articleअग्रवाल पंचायती भवन में अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ: समाजवाद और सद्भावना का अनूठा संगम
Next articleपिछले दो माह से नहीं मिला वेतन और संविदा नीति में संशोधन को लेकर सौंपा ज्ञापन