सीहोर। शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्धाश्रम में लगातार श्रद्धा पक्ष पर श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में 16 दिवसीय धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है। धर्मसभा में सोमवार को दोपहर तीन बजे देश में धर्म का जन-जन तक पहुंचाने वाले परम पूज्य मुनि श्री 108 अक्षय सागर महाराज एवं परम पूज्य ऐलक श्री उपशम सागर महाराज के द्वारा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से प्रवचन का श्रवण करने की अपील की है।
श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के प्रबंधक राहुल सिंह ने बताया कि सोमवार को संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज एवं आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से परम पूज्य मुनि श्री 108 अक्षय सागर महाराज एवं परम पूज्य ऐलक श्री उपशम सागर महाराज धर्मसभा के अंतर्गत दोपहर तीन बजे यहां पर निवासरत वृद्धजनों के अलावा बड़ी संख्या में हितग्राहियों को अपने प्रवचन से आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इसके लिए संकल्प परिवार की ओर से जितेन्द्र तिवारी, मनोज दीक्षित मामा और धर्मेन्द्र माहेश्वरी आदि ने क्षेत्रवासियों से सोमवार को परिसर में धर्मलाभ लेने की अपील की है।








